बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से होगा शुरू, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे शामिल

नवादा में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से होगा शुरू, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे शामिल

नवादा. भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार से शुरू होगा, जो 4 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम को सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित कई मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के पार्टी नेता तैयारियों में काफी व्यस्त दिखे।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दिन में तीन बजे उपमुख्यमंत्री रेणु देवी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। पार्टी के अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी वर्ग को संबोधित करने वाले हैं।

इनके अलावा जनक राम, नंदकिशोर यादव, राकेश सिन्हा आदि नेता सत्र को संबोधित करेंगे। तीसरे दिन इस वर्ग का समारोप भाजपा के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया द्वारा किया जाएगा। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर चौरसिया ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के जिला स्तरीय कई नेता भाग लेंगे। अपेक्षित लोगों की सूची में जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक, जिले से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आइटी सेल के जिला संयोजक, सह संयोजक एवं विधानसभा संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पूर्व विधायक, जिला के प्रदेश भाजपा, प्रकोष्ठ, मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य के अलावा मंडडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन सुबह में पंजीयन की व्यवस्था की गई है। भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। सुबह 9 बजे जिला कार्यालय में पंजीयन के लिए काउंटर की व्यवस्था रहेगी। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Suggested News