बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाड़े पर ही लोग बुलाकर बीजेपी कर लें भीम संसद से बड़ी रैली, मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात...

भाड़े पर ही लोग बुलाकर बीजेपी कर लें भीम संसद से बड़ी रैली, मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, आरक्षण को लेकर कही बड़ी बात...

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को एएन कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ भवन  निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। सीएम नीतीश ने इस दौरान पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं इस दौरान एएन कॉलेज के तमाम छात्र और जदयू के कार्यकर्ताओं ने जमकर देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाया।

वहीं भवन निर्माण मंत्री ने इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत के क्रम में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वहीं आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसे लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि, यह सब पता था, इसी लिए हम लोगों ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि, इसको 9वीं सूची में शामिल किया जाए। 9वीं सूची में शामिल होने के बाद इस तरह के कानूनी कार्रवाई पर रोक लग जाएगी। राज्य सरकार भी इस लड़ाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। यह लड़ाई लंबी है। ऐसा नहीं है कि,  हम कोई निर्णय लेंगे और वह मंजूर हो जाएगा। राज्य सरकार हर तरह से लड़ाई लड़ने को तैयार है। जैसे जातीय गणना की लड़ाई बिहार सरकार ने जीती है। वैसे ही इस लड़ाई को भी हम जीत जाएंगे।

वहीं जदयू द्वारा आयोजित भीम संसद को लेकर राज्यसभा सासंद औऱ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि, सराकरी तंत्रों से भीड़ इकट्ठा की गई थी। जिसे लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि, बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी फानेंशियली डेवलप पार्टी है। तो हम भाजाप को शुभकामनाएं देते हैं कि, वह भाड़े पर लोगों को बुला कर इतना बड़ा रैली कर लें। जिस नेता ने यह आरोप लगाया है उनसे मेरा कहना है कि आप ही रैली कर इतनी भीड़ इक्ठ्ठा कर लें। 

Suggested News