बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, महाराष्ट्र के नेता को मिला है बिहार जिताने का जिम्मा, बिहार के इन नेताओं को मिला अहम दायित्व

भाजपा ने शुरू की 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी, महाराष्ट्र के नेता को मिला है बिहार जिताने का जिम्मा, बिहार के इन नेताओं को मिला अहम दायित्व

पटना. 2024 चुनाव को लेकर देश की राजनीतिक हलचल लगातार तेज होते दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एक ओर जहां विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो वहीं भाजपा रणनीतिक तौर पर लगातार आगे बढ़ने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 2024 चुनाव को लेकर भाजपा ने कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया है। 

भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। बिहार में विनोद तावडे के साथ सह प्रभारी की भूमिका में सांसद हरीश द्विवेदी होंगे। ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के जिम्मेदारी दी गई है जबकि नितिन नबीन सह प्रभारी होंगे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में जिम्मेदारी निभाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केरल में उनके साथ सह प्रभारी के रूप में डॉक्टर राधा मोहन अग्रवाल होंगे। 

बिहार भाजपा से जुड़े नितिन नबीन, मंगल पांडे, ऋतुराज सिन्हा को भी अलग अलग राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और रणनीतियों को अंजाम तक पहुचाने का जिम्मा मिला है. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में भी राधा मोहन अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्य प्रदेश में पी मुरलीधर राव को प्रभारी बनाया गया है जबकि सह प्रभारी के रूप में पंकजा मुंडे और रामशंकर कठेरिया होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब में प्रभारी होंगे। उनके साथ सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना होंगे। तेलंगाना का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है जबकि अरविंद मेनन सह प्रभारी होंगे। चंडीगढ़ की भी जिम्मेदारी विजय रूपाणी को सौंपी गई है। 

राजस्थान की जिम्मेदारी अरुण सिंह को दी गई है। त्रिपुरा में प्रभारी की भूमिका नोएडा से सांसद महेश शर्मा निभाएंगे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल में प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय सह-प्रभारी होंगे। नार्थ ईस्ट की जिम्मेदारी भाजपा की प्रवक्ता और टीवी चैनलों पर लगातार पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले संबित पात्रा को दी गई है। उनके साथ ऋतुराज सिन्हा सह प्रभारी होंगे। कुल मिलाकर देखे तो 2024 चुनाव को लेकर भाजपा रणनीतिक तौर पर आगे बढ़ने की शुरुआत कर चुकी है।



Suggested News