बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा के फैसले के मुरीद हो गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- उन्होंने जो किया, वह करना इतना आसान नहीं, बड़े व्यक्ति बन गए आज

उपेंद्र कुशवाहा के फैसले के मुरीद हो गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- उन्होंने जो किया, वह करना इतना आसान नहीं, बड़े व्यक्ति बन गए आज

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू और विधान परिषद से इस्तीफा क्या दिया, उनके चाहनेवालों की तादाद बढ़ने लगी है। उनके चाहनेवालों में नया नाम जुड़ा है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल का। बेतिया सांसद ने उपेंद्र कुशवाहा के जदयू से अलग होने और विधान परिषद से इस्तीफे के बाद उनकी सराहना की और कहा कि वे आज उपेंद्र कुशवाहा की जीवटता मानने को मजबूर हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा वह नेता हैं, जो हमेशा नीतीश कुमार  के लिए खड़े रहते थे। कई बार मेरी बातों का विरोध किया। 

चाहते तो कर सकते थे कार्यकाल पूरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि वे विधान पार्षद किसी दल के द्वारा नहीं बने थे, बल्कि राज्यपाल नामित थे। चाहते तो अपने छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर सकते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने जैसे ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही उसके साथ ही विवाद शुरू हो गया, जिसकी आज चरम परिणति हुई।

मेरी नजरों में बड़े व्यक्ति बन गए

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने एक पोस्ट लिखी। उनके अनुसार, जब वे नीतीश कुमार के बारे में कुछ बोलते थे तो उपेंद्र कुशवाहा आगे आकर नीतीश कुमार को बचाने में लग जाते थे। आज स्थितियां बिल्कुल अलग हैं, लेकिन वे कुशवाहा की जीवटता मानने के लिए मजबूर हैं। बिना आवश्यकता होते हुए भी विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद वे मेरी नजरों में बड़े व्यक्ति बन गए हैं।

उन्होंने लिखा कि जिन्होंने भी 1990 से लेकर 2005 तक संघर्ष में नीतीश कुमार जी का साथ दिया है, उनका विकेट गिरना तय है, क्योंकि वह सब लालू यादव के विरोधी रहे हैं और यह सरकार लालू प्रसाद रिमोट से चला रहे हैं।


Suggested News