बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद बोले, एक शेर नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा शेर गिरिराज सिंह

BJP प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद बोले, एक शेर नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा शेर गिरिराज सिंह

PATNA : बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम नरेन्द्र मोदी और नवादा सांसद व बेगूसराय से एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह को शेर बताया है। 

दरअसल बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे नित्यानंद राय विपक्ष और खासकर बेगूसराय से सीपीआई प्रत्य़ाशी कन्हैंया पर जमकर हमला बोला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किभारत के टुकड़े करने का नारा लगाने वाले कन्हैया को बेगूसराय से धूल चटा कर ही भेजेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी गिरिराज सिंह रिकॉर्ड वोट से जीतकर दोबारा संसद भवन जाएंगे, जब तक कन्हैया और तनवीर हसन का जमानत जब्त नहीं होगा,तब तक दिवंगत भोला सिंह की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।

नित्यानंद ने कहा कि लालू यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा दिया था, लवकुश रैली पर लालू प्रसाद ने कहा था कि कुकुर बहुत भौंका था। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी और गिरिराज सिंह शेर हैं। ये भौंकते नहीं दुश्मन का सफाया करते है। 

वहीं कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी छवि नाट्य मंच के हास्य पात्र के अलावे कुछ नहीं है। 

नित्यानंद ने कहा कि हमें फिर से पाकिस्तान की छाती तोड़ने वाले नरेंद्र मोदी ही पीएम के तौर चाहिए। 

विवेकानंद की रिपोर्ट 

Suggested News