बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार केसरी के 135वीं जयंती पर उनके गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बिहार केसरी के 135वीं जयंती पर उनके गांव पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

SHEIKHPURA : बिहारके पहले मुख्यमंत्री व बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के जयंती के अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल शेखपुरा पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शेखपुरा जिले के बरबीघा के डॉक्टर से कृष्ण सिंह चौक पर अवस्थित बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री डॉक्टर पूनम शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार.पुर्व विधायक हिलसा राजीव रंजन .हिरालाल.  काजू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे सभी नेताओं ने श्री बाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

वह इस दौरान श्री बाबू अमर रहे का नारा भी लगाया गया ।इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि श्री बाबू के कार्यकाल के दौरान बिहार में काफी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बरौनी रिफायनरी, बोकारो स्टील प्लांट सहित कई विकास की योजनाएं को उतारा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बाद जितने भी मुख्यमंत्री हुए हुए आज तक बिहार में कोई विकास नहीं किया सिर्फ कागजी खानापूर्ति जरूर की है। 

भारत रत्न देने की मांग

वहीं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री को भारत रत्न के लिए भी बात कही तो पिरपैती विधायक के द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर विवादित व्यान पर दुख प्रकट किया और श्री कृष्ण सिंह को शेखपुरा नवादा नहीं बिहार जन्म स्थान बताया फिर मोकामा उपचुनाव को लेकर भाजपा की पूरी फौजी चुनाव प्रचार के मोकामा के लिए रवाना हो गया।

Suggested News