बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा बीजेपी की बनाईये सरकार, अपराधी भागेंगे नेपाल या गया में होगा पिंडदान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा बीजेपी की बनाईये सरकार, अपराधी भागेंगे नेपाल या गया में होगा पिंडदान

NALANDA : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिहार के द्वारा राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के द्वारा फूलमाला पहनाकर अपने अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वहीं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

देश का नेतृत्व मजबूत

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो आदमी स्वयं बीमार हो वो बिहार को संभाल नहीं सकता है। इसलिए आपके कंधे पर एक मजबूत नींव रखने का मौका है। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने कहा की इस देश में जब मुगल आए तो मुगलों ने इस देश को लूटा, सोने की चिड़िया है कहकर मोहम्मद गौरी ने लूटा। इसके बाद अंग्रेज आए उसने 200 वर्षों तक देश को लूटा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री ने कहा मेक इन इंडिया बनाओ। अब इस देश मे सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनता है जो दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा। आज दुनिया में हम दहाड़ रहे हैं। सिर्फ एक मालदीव के मंत्री ने कमेंट कर दिया आज देखे तीन-तीन मंत्री को हटाना पड़ गया। आज हमारा ऐसा नेतृत्व है, कल तक कैसा नेतृत्व था। जब तक सोनिया गांधी स्विच नहीं दाबती थी। तब तक मनमोहन से कुछ नहीं बोलते थे। यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई चल रही थी। इस बीच हमारे देश के कई भाई-बहन यूक्रेन में फंसे हुए थे। देश के प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया कि हमारे बच्चों को निकलने का रास्ता दीजिए। इसके बाद हमारे बच्चे तिरंगा लेकर सकुशल भारत वापस लौटे। 

माता सीता का भी बनेगा भव्य मंदिर

सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्री राम का सपना जरूर पूरा हो रहा है। भाजपा ने कई लोगों को कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया है। एक बार भाजपा की सरकार बनाइये। मां सीता का भी उसी तरह से भव्य मंदिर बनाने का कार्य किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि आप 2024 में 40 की 40 सीट एनडीए को जीता देते हैं तो 2025 में भाजपा पहली बार सरकार बनाने का काम करेगी। क्योंकि हम लोगों ने कभी कर्पूरी ठाकुर जी को मुख्यमंत्री बनाया था। एक बार नहीं बल्कि दो बार, यह लालू जी जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। भाजपा के 39 विधायकों ने समर्थन दिया था। तब लालू जी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। और नीतीश जी तो बोल ही नहीं सकते हैं। एक बार नहीं बल्कि पांच-पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया है। राजनीतिक हैसियत उनकी क्या रही है। यह भी बता देता हूं। नीतीश कुमार ने जॉर्ज साहब के नेतृत्व में पार्टी बना, लव कुश समाज के लोगों ने यह पूरी पार्टी की संरचना खड़ी की थी। 1995 में नीतीश कुमार जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उसे 6 सीट आई थी और बीजेपी को उस चुनाव में भी 41 सीट मिला था। कंधे पर भाजपा ने बैठाकर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाना है। यह स्पष्ट कर देते हैं।

नीतीश कुमार ने बनाया लाखों माफिया

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार में घूमते हैं तो वह कहते हैं कि उन्होंने शराबबंदी हमने कर दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि शराबी बनाया किसने। 2005 में बिहार में शराब की कुल 987 दुकान थी और 2016 में जब नीतीश कुमार जी ने फैसला लिया कि हम शराबबंदी करेंगे। बिहार में शराब की दुकान है 11000 से अधिक हो गई। बिहार के लोगों को शराबी 11 गुना किसने बनाया नीतीश कुमार ने। आज एक बार कोई फोन उठा ले और कह दे कि हमको घर पर शराब चाहिए तो होम डिलीवरी मिल जाएगा। कल तक 11000 दुकान थी और आज लाखों दुकान खुल गए हैं। लाखों लोग माफिया हो गए हैं। शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया यही तीन अपराधी हैं बिहार में। भाजपा की सरकार बनाइए यह तीनों अपराधी या तो नेपाल भाग जाएगा या गया में पिंडदान देने का काम होगा। हमें अपराध मुक्त बिहार बनाना है। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु कुमारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरपीसी सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News