गया में जमकर गरजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, कहा बिहार में सरकार बनने के बाद यहाँ होगा अपराधियों का पिंडदान

GAYA : आज गया पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नंबर वन बनाने के लिए मेक इन इंडिया का स्लोगन दिया है। लेकिन गठबंधन की सरकार ब्रेकिंग इंडिया का स्लोगन दे रही हैं। उन्होंने बताया की नरेंद्र मोदी भारत को एक बार फिर से सोने का शेर बनाएंगे।
बिहार में शराबबंदी के मसले में उन्होंने कहा की शराबबंदी बिहार में कर दिया गया है। लेकिन यह गलत है। घर-घर में शराब बिक रही है। होम डिलीवरी भी हो रही है। उन्होंने बताया की शराबबंदी के पहले बिहार में 987 शराब की दुकान थी। 2023 में जब शराबबंदी की घोषणा की गई तो उस समय शराब की 11000 दुकान थी। यानी नीतीश कुमार ने 11 गुना बिहारी को शराबी बनाया।
उन्होंने कहा की भाजपा ने बिहार में बहुत लोगों को कंधा दिया और कुर्सी पर बैठाया। अब भाजपा किसी को कंधा नहीं देगा। अब भाजपा स्वयं अपना मुख्यमंत्री बनाएगी और बिहार का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने दावा किया कि 40 में 40 सीटों पर भाजपा अकेली चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा की दुनिया में भारत को श्रेष्ठ देश बनाना है। लालू यादव ने केवल अपने परिवार को आरक्षण देने का काम किया है। पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री फिर एक बेटे को उपमुख्यमंत्री और दूसरे बेटा बेटी को मंत्री बनाया। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार का मेमोरी लॉस हो गया है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि 25 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी और जितने भी अपराधी है। सभी का पिंडदान यही गया में होगा।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट