बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने वकीलों के पुस्तकालय के दी 25 लाख रूपये की राशि, कहा समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्ष

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने वकीलों के पुस्तकालय के दी 25 लाख रूपये की राशि, कहा समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्ष

PATNA : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने वकीलों के पुस्तकालय के लिए अपने कोष से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वकीलों के जो भी मुद्दे हैं,उसको लेकर राज्य सरकार से संघर्ष करुंगा। उन्होंने वकीलों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि वकीलों की समस्यायों पर भारत सरकार से भी बात करुंगा। पार्टी के घोषणा पत्र में भी वकीलों की बातों को शामिल करुंगा।

बिहार बार काउंसिल के सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वे बोल रहे थे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि वकीलों की समस्याओं से वे पूरी तरह अवगत हैं। उसके निदान के लिए हर संभव प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलने की जरुरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र से बिहार में जो पैसा भेजा जा रहा है, वह खर्च क्यों नहीं हो रहा है?उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा की चिंता सरकार में कभी नहीं देखा। बिहार में हमारी सरकार बनेगी, तो वकीलों की समस्याओं का समाधान होगा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सम्राट चौधरी जब बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, तभी वकीलों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से वकीलों के मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ता रहा हूं।अब कोई भी वकीलों की अनदेखी नहीं कर सकता है।

उन्होंने सम्राट चौधरी को भरोसा दिलाया कि बिहार के वकील पूरी तरह उनके साथ हैं और उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे। इस अवसर पर एडिशल सॉलिसिटर जनरल डॉ के एन सिंह, वरीय अधिवक्ता एस डी संजय, अरविंद कुमार,रामसन्देश राय सहित अनेक वकीलों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के आयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Suggested News