बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खतरनाक साजिश के तहत संविधान बदलना चाहती है BJP, तेजस्वी यादव ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, देशवासियों को किया जागरूक

खतरनाक साजिश के तहत संविधान बदलना चाहती है BJP, तेजस्वी यादव ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा, देशवासियों को किया जागरूक

PATNA: लोकसभा चुनाव में होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बार तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि भाजपा का लक्ष्य संविधान परिवर्तन है। बीजेपी संविधान को बदलना चाहती है।

वहीं तेजस्वी यादव द्वारा जारी वीडियो में मंत्री प्रेम कुमार की मौजूदगी में एक बीजेपी कार्यकर्ता के द्वारा संविधान को बदलने की बात की जा रही है। कार्यकर्ता मोदी जी को वोट देने के लिए सभी को एकत्रित कर रहे हैं साथ ही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बदलना है फिर एक बार मोदी सरकार को लाना होना। बीजेपी का कहना है कि संविधान में कांग्रेस के द्वारा अकड़म, बकड़म डाला गया है, उसको सुधारना है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाना है, 400 पार करना है। यह लड़ाई देश की है। वहीं इसी वीडियो को शेयर कर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को आडे़ हाथ लिया है।  

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि,"बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार एवं बिहार बीजेपी के वरिष्ठतम नेता की उपस्थिति में BJP के वरिष्ठ नेता संविधान बदलने की क़समें खा रहे है"। उन्होंने आगे कहा कि, "संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव सहित दलित, वंचित, उपेक्षित और आदिवासियों से घृणा करने वाले भाजपाई एक ख़तरनाक साजिश के तहत संविधान बदलने के साथ-साथ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों, नौकरियों, शिक्षा और आरक्षण को समाप्त करना चाहते है"। जागो देशवासियों जागो!

बता दें कि, विपक्ष सत्ता पक्ष पर लगातार संविधान बदलने का आरोप लगा रही है। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि संविधान में कांग्रेस में अपने मन से गलत नीतियों को डाला है जिसे बदलने की जरुरत है। संविधान को बदलने का बयान भाजपा नेताओं के द्वारा दिया गया है। जिसको मुद्दा बनाकर विपक्ष राजनीति बयानबाजी कर रही है। विपक्ष बीजेपी सरकार पर बाबा साहेब के संविधान को बदलने का आरोप लगा रही है। वहीं बीते दिन भी तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, कोई माई का लाल ऐसा नहीं है जो बाबा साहेब के संविधान को बदल दे। 

Suggested News