बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश की इफ्तार पार्टी में नहीं शामिल होगी भाजपा, दंगों से जलते बिहार में सीएम की दावत बीजेपी को नागवार

नीतीश की इफ्तार पार्टी में नहीं शामिल होगी भाजपा, दंगों से जलते बिहार में सीएम की दावत बीजेपी को नागवार

पटना. बिहार के शहर दंगों से जल रहे हैं. ऐसे समय में इफ्तार पार्टी करना कतई उचित नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में भाजपा शामिल नहीं होगी। सीएम नीतीश शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने राज्य के सभी दलों को न्योता भेजता है। लेकिन अब भाजपा ने कहा है कि वह इस इफ्तार में शामिल नहीं होगी।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी को लेकर उन पर तंज कसा है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार हिंसा में जल रहा है। कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से आरजेडी को सत्ता में ला दिया। आपको बता दें कि रामनवमी के दौरान बिहारशरीफ और नालंदा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमें पत्थरबाजी और कई राउंड की फायरिंग की भी खबरें आई थी। 1 लोग की मौत भी हो गई है। हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई। जबकि कई दुकानों में आग भी लगा दिया गया। 

इन्हीं तमाम बातों को लेकर राजनीतिक पारा गर्म है। भाजपा नीतीश कुमार पर जंगलराज का आरोप लगा रही है। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि रोम जल रहा है और नीरो बांसुरी बजा रहा है। भाजपा के तमाम नेता नीतीश कुमार पर हमलावर है। इससे पहले नीतीश कुमार पटना के फुलवारी शरीफ में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इसको लेकर भी भाजपा जबरदस्त तरीके से उन पर हमलावर हुई थी। इस इफ्तार पार्टी में लाल किले का पोस्टर लगा था। इसके बाद भाजपा ने कहा था कि पोस्टर लगा देने से कोई लाल किले पर झंडा नहीं फहरा लेता।

Suggested News