बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी की ओर से वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा भव्य ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन, गाजे बाजे के साथ निकलेगी झांकी

बीजेपी की ओर से वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर होगा भव्य ‘गौरव यात्रा’ का आयोजन, गाजे बाजे के साथ निकलेगी झांकी

PATNA : बिहार के महान योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को भाजपा पूरे धूमधाम व ऐतिहासिक तरीके से मनाने वाली है। कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया है। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय से हजारों की संख्या में युवा साथियों के द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। जिसमें दर्जनों घोड़े, हांथी, झांकियां, वीरांगनाएं पूरे लव लश्कर के साथ पटना की सड़कों पर निकलेंगी। ये शोभा यात्रा प्रदेश कार्यालय से होते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में जायेगी। जहां प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गण बाबू वीर कुंवर के प्रतिमा पे माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद शोभा यात्रा स्टेशन रोड, डाकबंगला, बेली रोड होते हुए राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम तक जाएगी। ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम में वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जहां राज्य के कोने कोने से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की तैयारी का जायजा स्वयं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री नीरज सिंह बब्लू समेत कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे नेताओं ने  लिए। मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी, जूस एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी , केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे, प्रेम कुमार, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सुशील सिंह पूर्व सांसद मीना सिंह कार्यक्रम के संचालक नीरज सिंह बबलू समेत विधायक विधान पार्षद पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं तो उसकी वजह कुंवर सिंह जैसे वीर ही हैं। ऐसे नायकों को पूरे देश से सम्मान मिलना जरूरी है। ऐसा तभी होगा जब इनके बारे में केवल बिहार के लोग ही नहीं देश, दुनिया के लोग जाने। हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि देश-विदेश के लोगों में बाबु वीर कुंवर सिंह की प्रसिद्धि फ़ैले।

उन्होंने कहा कि कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। आमन्त्रण पत्र पूरे प्रदेश में सभी माध्यमों से बांटे गए हैं।सभी बिहारवासियों से आग्रह है कि इस गौरव यात्रा सह विजयोत्सव समारोह में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट

Suggested News