बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों के मंदिर तोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों के मंदिर तोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में असमाजिक तत्वों के द्वारा मंदिर तोड़ने का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। वहीं मंदिर तोड़ने और गिरफ्तारी के खिलाफ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन हड़ताली चौक पर किया है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है। इस दौरान भाजपा नगर विधायक कुंदन कुमार ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान जिला प्रशासन पर जमकर हमला बोला है। 

विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि जिस तरह से शिव मंदिर को तोड़ा गया है और हमेशा भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया जाता है। इस मामले में प्रशासन ने जिन लोगों की गिरफ्तारी कीव उनका नाम उजागर करे। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा है कि जिस व्यक्ति को पकड़ा गया उसका नाम उजागर क्यों नहीं कर रहे। आरोपी का नाम सामने आए तो पत्ता चले कि वह किस धर्म के लोग हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछा जाए कि मंदिर को क्यों तोड़ा। 

उन्होंने कहा कि आरोपी बताए क्या उन्हें भाजपा के लोगों ने कहा था शिव मंदिर तोड़ने के लिए ? उन्होंने कहा बेगूसराय में इंडिया गठबंधन द्वारा बंगाल मॉडल लागू करने की साजिश की गई है। पुलिस बिहार में इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग के इशारे पर आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब कर रही है। निर्दोष हिंदुओं को टारगेट किया गया है। अगर हिंदुओं के भावनाओं से खेला जाए तो ऑटोमेटिक है कि हिंदुओं को आवेश आता ही है। 

उन्होंने प्रशासन पर सीधे-सीधे गंभीर आरोप लगाया कि प्रशासन के द्वारा जो कार्रवाई की गई है वह तरफा कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल प्रदर्शन और धरना पर बैठे हुए हैं। जिस समय घटना घटी थी उस समय पुलिस प्रशासन ने आरोपी को क्यों नहीं पकड़ा। तीन दिनों तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। निर्दोष व्यक्ति के ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि जो इसमें दोषी है। उस पर कार्रवाई करें क्योंकि प्रशासन के द्वारा जबरन घर से घुसकर हिंदुओं को टारगेट कर पकड़ा जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो आने वाला समय में भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे। वहीं इस घटना के बाद भाजपा में काफी उबाल है। आपको बताते चलें कि लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत खातोपुर चौक के पास बने शिव मंदिर को असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया था। मंदिर टूटने के बाद जमकर बवाल मचा था।

Suggested News