ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से पटना के कई जगह हो रहा कंबल एवं राम मंदिर पंचाग का वितरण

ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से पटना के कई जगह हो रहा कंबल एवं रा

PATNA :  भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से पटना लोकसभा  के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं राम मंदिर पंचाग वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दीघा विधानसभा के वीर कुंवर सिंह मंडल और जयंत मंडल में  मंडल अध्यक्षों द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच कंबल एवं पंचांग वितरित किया गया।

विदित है कि आर के सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा कई वर्षो से कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित करते आ रहे है। कंबल वितरण के समय सभी लाभुकों ने अपने अपने घरों में  22 जनवरी के दीप जलाने का संकल्प लेकर पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी देने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर लव कुश, कुणाल ,अमरिंदर ,शंभू जी चंद्रशेखर जी, अभिषेक बिन्नी ,राहुल ,आभास आनंद के साथ मंडल के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nsmch