बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, दर्जनों घरों में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति को जलकर राख

BIHAR NEWS : खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, दर्जनों घरों में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति को जलकर राख

KHAGARIA : खगड़िया जिले के अलौली थाना इलाके में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ रतनाहा गांव में आज घरेलू गैस सिलेंडर विस्फोट होने से आग लग गई। जिसमें करीब एक दर्जन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। 


इस दौरान घर में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की आज घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया। 

जिससे एक घर में लगी आग ने आस पास के कई घरों को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। लेकिन हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस आगजनी में किसी के झुलसने या हताहत होने की खबर नहीं है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News