ब्लॉक चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन को बदमाशों ने घेरकर किया जानलेवा हमला, दोनों को गंभीर हालत में किया रेफर

GAYA : खबर गया जिले से जुड़ी है। जहां गृह प्रवेश का निमंत्रण कार्ड बांटने गए ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख पर हमला किया है। बताया गया कि बदमाशों ने उन्हें घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से चोटिल चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन को इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यह घटना जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख दीपक कुमार और उप प्रमुख मुन्ना प्रसाद दोनों साथ में थे। प्रखंड प्रमुख ने नया घर बनाया था और उसमें गृहप्रवेश करना था। इसे लेकर दोनों गृह प्रवेश का आमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे।

रॉड-लाठी से किया हमला

अचानक मोहनपुर थाना अंतर्गत केवला के जंगल के पास हमलावरों ने घेर लिया घेरने। के बाद हमलावरों ने रॉड लाठी से हमला कर दिया। रॉड लाठी से प्रहार कर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख को गंभीर कर दिया। इससे पहले कि बदमाश उनकी हत्या करने में सफल होते, दोनों के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे लोग पहुंचने लगे, जिसके कारण हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने उनके चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है 

Nsmch

फिर प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख को मोहनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का इलाज शुरू किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। दोनों को काफी चोटें बताई गई है। फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।

पुरानी रंजिश में हुआ है हमला 

वैसे बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस तरह की घटना हुई है। प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख ने इस संबंध में पुलिस को कई जानकारी भी दी है। कुछ लोगों का यह भी कहना है, कि वे केवला पंचायत में योजनाओं की जांच के लिए आए थे। इसी रंजिश में उन पर हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।