बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में प्रखंड प्रमुख पति हत्याकांड का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल मंडल को किया गिरफ्तार

कटिहार में प्रखंड प्रमुख पति हत्याकांड का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल मंडल को किया गिरफ्तार

KATIHAR : कटिहार पुलिस को फलका प्रमुख पति के हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस काण्ड के मुख्य आरोपी अनिल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सरपंच अनिल मंडल से पहले से ही प्रमुख पति कंचन मंडल का विवाद रहा है। 

सबसे बड़ी विवाद की वजह सरकारी विद्यालय बरेटा हाई स्कूल का 25 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ मामला है। इसी को लेकर कल सरेशाम प्रखंड प्रमुख दीपशिखा देवी के पति जब अपने बालू गोला में अपने कर्मी के साथ बैठे हुए थे।

इसी दौरान ताबड़तोड़ गोली मारकर प्रखंड प्रमुख के पति और उनके कर्मी की हत्या कर दिया गया था। हालांकि कटिहार एसपी ने कहा कि अन्य सभी बिंदुओं पर भी फिलहाल जांच जारी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News