बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समस्तीपुर में 50 हजार रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, खाद्यान्न आवंटन के लिए हर माह मांग रही थी रिश्वत

समस्तीपुर में 50 हजार रिश्वत लेते प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, खाद्यान्न आवंटन के लिए हर माह मांग रही थी रिश्वत

समस्तीपुर. निगरानी ब्यूरो ने मंगलवार को खानपुर प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वे हर महीने जन वितरण प्रणाली में उठाये जाने वाले आवंटित खाद्यान्न पर रिश्वत मांग रही थी। इसकी पुष्टि होने पर निगरानी की टीम ने उनके कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान निगरानी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय से ही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तर कर लिया। 

निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा जन वितरण प्रणाली के विक्रेता हरि प्रसाद ने निगरानी ब्यूरो से शिकायत की थी कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया सत्संगी हर महीने जन वितरण प्रणाली में उठाये जाने वाले आवंटित खाद्यान्न पर रिश्वत मांग रही है। इस पर निगरानी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। इसकी पुष्टि होने पर टीम ने आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यलय पर छापेमारी की। इस दौरान उन्हें निगरानी की टीम ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद निगरानी की टीम  गिरफ्तार महिला आपूर्ति पदाधिकारी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। छापेमारी के दौरान निगरानी टीम में महिला पदाधिकारी भी थी। वहीं आपूर्ति पदाधिकारी की गिरफ्तारी से प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।

Suggested News