बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनावी रंजिश में बहा खून : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक की हुई मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

चुनावी रंजिश में बहा खून : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में युवक की हुई मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर

CHHAPRA : डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में चुनावी रंजिश में हुई दो पक्षों में मारपीट में एक 32 वर्षीय युवक की छूरा मार हत्या कर दी गई। वहीं इसी पक्ष के अन्य तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक डोरीगंज थाना क्षेत्र के मुसेपुर निवासी युगल सिंह का 32 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह है। घटना बुधवार के देर रात की है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में मतगणना हाल से काउंटिंग के बाद मुसेपुर गांव के सभी प्रत्याशी अपने घर को लौट आए। मृतक एवं घायल के परिजनों ने बताया कि घर वापस आने के काफी देर बाद हमारे पट्टीदार एवं बीडीसी प्रत्याशी धनंजय सिंह एवं उनके सभी परिजन मेरे दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे । इसी दरम्यान डोरीगंज पुलिस मौके पर पहुंच मामले को सुलझाने का प्रयास कर मामले को लगभग शांत करा चली गई। मुसेपुर चौक तक अभी पुलिस अभी पहुंची भी नहीं थी कि  फिर वे लोग दरवाजे पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दिये। जिस दरम्यान  राजकुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह,ब्रजेन्द्र सिंह,पवन सिंह को पेट में छूरा मार जख्मी कर दिये। वहीं राजनारायण सिंह के सिर पर लोहे के रोड से वार कर लहुलुहान कर दिये। जिससे चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दिघवारा अस्पताल ले जाया गया। जहां राजकुमार सिंह उर्फ मुनचुन सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं राजनारायण सिंह,पवन सिंह एवं ब्रजेन्द्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं राजकुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही डोरीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।

Suggested News