बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो जातियों के बीच पुरानी रंजिश में हुआ खूनखराबा, छह लोगों की हत्या, मरनेवालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल

दो जातियों के बीच पुरानी रंजिश में हुआ खूनखराबा, छह लोगों की हत्या, मरनेवालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल

DEORIA : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मरनेवालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव भी शामिल हैं। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। 

एक साथ छह लोगों की हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

सुबह की घटना 

जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।  

छह लोगों की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

Suggested News