बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद पार्टियों में शुरू हुआ खून खराबा! राजद प्रखंड अध्यक्ष ने भाजपा समर्थक नेता को मारी गोली

जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद पार्टियों में शुरू हुआ खून खराबा! राजद प्रखंड अध्यक्ष ने भाजपा समर्थक नेता को मारी गोली

KATIHAR : एक तरफ बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद सभी पार्टियों के नेताओं द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है। वहीं दूसरी इन पार्टियों के समर्थकों में अब मारपीट और गोली मारने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। कटिहार जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने भाजपा समर्थक पीडीएस दुकानदार को गोली मार दी है। दुकानदार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 जाजा पंचायत के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है भाजपा समर्थक राम प्रसाद राय और मुखिया पति सह राजद का प्रखंड अध्यक्ष शकीर राजा में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद था। इस दौरान बीते सोमवार को दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद राजद नेता शकीर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राम प्रसाद को गोली मार दिया

 घायल राम प्रसाद के भाई विजय कुमार ने बताया कि उनके भाई को दो गोली मारा गया है फिलहाल दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है जहां गंभीर हालत उनका इलाज जारी है।

Suggested News