बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : कटिहार में मछुआरों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 10 लोग डूबे, 9 ने तैरकर बचाई जान

BIG BREAKING : कटिहार में मछुआरों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 10 लोग डूबे, 9 ने तैरकर बचाई जान

KATIHAR : कटिहार में बड़ा हादसा हुआ है। मछली मारने के दौरान नाव डूबने से 10 लोग डूब गए। जिसमें नौ लोग तैर कर बाहर निकल गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर आसपास के कई लोग जुट गए। जिन्होंने डूबे लोगों को निकालने में मदद की। 

घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के गंगा कोसी संगम कुर्सेला पुल के समीप की बताई जा रही है। हालाँकि इस घटना में खबर लिखे जाने तक 60 वर्षीय लालचंद सिंह लापता है। लापता मछुआरा शारीरिक रूप से दिव्यांग है। मिली जानकारी के मुताबिक लापता मछुआरा पूर्णिया के कौशिकीपुर का रहनेवाला है। 

फिलहाल लापता मछुआरे की खोजबीन को लेकर प्रशासन की टीम जुटी हुई है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Suggested News