बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के शोक कोसी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लड़कियां धारा के साथ हुईं लापता

बिहार के शोक कोसी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, लोगों ने तैरकर बचाई जान, दो लड़कियां धारा के साथ हुईं लापता

SUPAUL :  बिहार के शोक  कहे जानेवाले कोसी नदी में रविवार देर शाम एक नाव पलट गई है। जिसमे नाव पर सवार 12 लोगों में दस लोग तैरकर बाहर निकले, जबकि इस हादसे में दो लड़कियों के नदी में डूबने की खबर मिल रही है। जिसकी तलाश की जा रही है। घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट के सामने हुई।

जानकारी मिली है कि  नाव पर कुल 12 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग तैरकर बाहर निकल गए। जबकि, दो लड़कियां नदी में डूबकर लापता हो गई। दोनों की पहचान घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं वार्ड नंबर 15 खुखनाहा निवासी भागवत रॉय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी, जिस पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे।  इसी दौरान हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जैसे ही घाट के नजदीक नाव पहुंचने वाली थी। अचानक बीच कोसी नदी की मुख्यधारा में नाव में पानी भर गया और नाव डूब गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि नाव छोटी थी और उस पर 12 लोग सवार थे। जिसमे से दस लोग तैरकर बाहर  निकल गए हैं, लेकिन दो लड़कियां नदी में डूब गई है जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाना को दी। लेकिन घटनास्थल पर मात्र चौकीदार पहुंचे घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोग घाट पर पहुंचे। ग्रामीण स्तर पर लापता लड़कियों की खोज में जुट गए।  पुलिस टीम द्वारा गोताखोर और NDRF को सूचना दे दी गई है।

Suggested News