बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोचहाँ विधायक अमर पासवान ने केक काटकर मनाया राजद सुप्रीमो का 75 वां जन्मदिन, खुद गरीबों के बीच बैठकर खाया खाना

बोचहाँ विधायक अमर पासवान ने केक काटकर मनाया राजद सुप्रीमो का 75 वां जन्मदिन, खुद गरीबों के बीच बैठकर खाया खाना

MUZAFFARPUR : जिले के मुसहरी प्रखंड अंतर्गत नरौली में बोचहां विधायक अमर पासवान और मुसहरी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 75 वें जन्मदिन पर गरीबों के बीच भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों को भरपेट भोजन के रूप में दाल भात सब्जी दही पापड़ खिलाया गया। इस मौके पर राजद के दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। वही विधायक अमर पासवान ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा न्यायमूर्ति राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का शुरू से गरीबों से लगाव रहा है। गरीब गुरबा के बीच रहने का काम किए हैं। इसी के मद्देनजर उनका जन्मदिन गरीबों को भरपेट भोजन खिलाकर बनाने का काम किया गया है। ताकि गरीबों के साथ उनकी कड़ी जुड़ी रहे। इस दौरान अमर पासवान ने खुद लोगों के बीच खाना परोसा और खुद उनके बीच बैठकर खाना भी खाया। 

बताते चलें की बोचहाँ विधानसभा सीट अमर पासवान के पिता मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। मुसाफिर पासवान विकासशील इंसान पार्टी की टिकट पर बोचहाँ से साल 2020 में चुनाव जीते थे। लेकिन बीच में ही उनका निधन हो गया। हालाँकि बाद में यहाँ से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने राजद का दामन थाम लिया और वे बोचहाँ से विधायक बन गए। 


मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट  

Suggested News