बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन, पंजाब के मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन, पंजाब के मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव

N4N DESK : कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की मदद कर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सुर्ख़ियों में आये थे। इसके बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें भी लगाई जा रही थी। लेकिन फिलहाल इन अटकलों पर विराम लग गया है। हालाँकि अब सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान होने के बाद उन्होंने शनिवार को देर शाम कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि वह मोगा से कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार होंगी। बता दें की पिछले दिनों सोनू सूद ने अपनी बहन के राजनीति में आने का ऐलान किया था।

बताते चलें की कंप्यूटर इंजीनियर मालविका ने गौतम सच्चर से शादी की है। अपने पति के साथ मिलकर वे फाउंडेशन के चैरिटी प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। मालविका मोगा में IELTS कोचिंग सेंटर चलाती हैं। वह जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में अंग्रेजी की कोचिंग मुहैया कराती हैं। अभी वे लोग देश भर में 20 हजार से अधिक गरीब छात्रों को शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। दोनों लोग जरूरतमंद मरीजों की सर्जरी के लिए फंडिंग भी करते हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान मालविका ने गरीब छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन क्लासेज चलाए थे। कोरोना संकट के दौरान मोगा में मालविका और सोनू सूद ने जरूरतमंद छात्रों और मजदूरों को सैकड़ों साइकिल बांटी थीं। मालविका ने फाउंडेशन के तहत मोगा के लिए 'मेरा शहर, मेरी जिम्मेवारी' अभियान भी शुरू किया था। इसके अलावा मालविका अपने भाई सोनू सूद के साथ मिलकर अपने दिवंगत माता-पिता शक्ति सागर सूद और सरोज बाला सूद की याद में सूद चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं। मालविका के पिता का 2016 और मां का 2007 में निधन हो गया था। मालविका के पिता मोगा के मेन बाजार में बॉम्बे क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान चलाते थे। जबकि उनकी मां शहर के डीएम कॉलेज में अंग्रेजी की लेक्चरर थीं।

बताते चलें की मालविका सूद सच्चर अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। 38 साल की मालविका मोगा शहर में अपने सोशल वर्क को लेकर काफी फेमस हैं। वह शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। जबकि सोनू सूद की सबसे बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी हुई हैं और अमेरिकी में रहती हैं।


Suggested News