बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bollywood News : फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट खिलाडी अक्षय कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर खुद दी जानकारी

Bollywood News : फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट खिलाडी अक्षय कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर खुद दी जानकारी

DESK : फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई फिल्मी सितारे कोरोना से ग्रसित होते जा रहे हैं। 2 दिन पहले अभिनेत्री आलिया भट्ट के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी अब इंडस्ट्री के सबसे चुस्त माने जाने वाले अक्षय कुमार भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है।


फिल्म रामसेतू की शुटिंग में व्यस्त अक्षय कुमार ने बताया है कि आज सुबह उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। इस दौरान उन्होंने हाल के दिनों संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अक्षय कुमार के परिवार में पत्नी ट्विंकल, बेटे आरव और बेटी नितारा भी संक्रमित हैं या नहीं।

बता दें कि इंडस्ट्री में एक के बाद कई बड़े फिल्मी सितारे कोरोना से  ग्रसित हो रहे हैं, दो दिन पहले आलिया भट्ट के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, उससे पहले रणवीर कपूर और संजय लीला भंसाली, सतीश कौशिक सहित जैसे बड़े नाम भी महामारी के शिकार हो चुके हैं।

Suggested News