बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पिछले 25 सालों से हसबैंड से अलग रह रही ये बॉलीवुड सिंगर, फिर भी पति-पत्नी का रिश्ता है कायम

पिछले 25 सालों से हसबैंड से अलग रह रही ये बॉलीवुड सिंगर, फिर भी पति-पत्नी का रिश्ता है कायम

NEWS4NATION DESK : बॉलीवुड में अक्सर सितारों के वैवाहिक जीवन ज्यादा सफल नहीं देख जाते है। बहुत कम ही अभिनेता-अभिनेत्री और सिंगर है जिनके रिश्ते लंबे समय से कायम है। जिन गिने-चुने फिल्मी सितारों के वैवाहिक जीवन सफल है उनमें से ही एक हैं बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर अलका याग्निक। सबसे बड़ी बात यह है कि अलका पिछले 25 साल से अपने हसबैंड नीरज कपूर से अलग रह रही हैं। लेकिन अलग रहने के बावजूद इनका रिश्ता कायम है। वैसे दोनो के अलग रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं इसलिए दोनों ने यह निश्चय किया कि वे अलग-अलग रहकर अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। दोनों की एक बेटी है सायशा, जो अलका के साथ रहती है। 

BOLLYWOOD-SINGER-LIVING-SEPARATELY-FROM-HASABAND-FOR-THE-PAST-25-YEARS2.jpg

अलका याग्निक और शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में लवमैरिज की थी। शादी के बाद अलका ज्यादातर समय काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थी। वहीं, नीरज अपने बिजनेस के लिेए शिलांग में रहते थे। काम से समय निकालकर अलका कभी-कभार शिलांग चली जाती थी तो कभी नीरज मुंबई आ जाते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इसी बीच दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया, जो करीब 27 साल की है। आखिरकार दोनों ने तय किया कि दोनों अपने-अपने काम पर ध्यान देंगे।

BOLLYWOOD-SINGER-LIVING-SEPARATELY-FROM-HASABAND-FOR-THE-PAST-25-YEARS3.jpg

अलका और नीरज की पहली मुलाकात 1986 में दिल्ली में हुई थी। अलका अपनी मां के साथ दिल्ली गई थीं। नीरज, अलका की मां के दोस्त के भतीजे थे और दोनों को स्टेशन पर रिसीव करने आए थे। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। काम के सिलसिले में जब नीरज मुंबई आते थे तो अलका से मिलना नहीं भूलते थे। इसी तरह दोनों करीब आ गए। दोस्ती और रोमांस के बाद अलका और नीरज का रिश्ता कमिटमेंट के स्तर पर पहुंच गया।

BOLLYWOOD-SINGER-LIVING-SEPARATELY-FROM-HASABAND-FOR-THE-PAST-25-YEARS4.jpg 

1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन...' ने अलका स्टार बना दिया था। इसी साल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फैमिली से बात की। दोनों की फैमिली को रिश्ते पर कोई एतराज नहीं थी, लेकिन फैमिली उनके करियर को लेकर भी चिंतित थी। दोनों का काम अलग-अलग था और इस वजह से दोनों को अलग रहना पड़ता। पेरेंट्स ने समझाया भी आगे चलकर दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम हो सकती है। 

BOLLYWOOD-SINGER-LIVING-SEPARATELY-FROM-HASABAND-FOR-THE-PAST-25-YEARS1.jpg

अलका-नीरज दोनों इतने करीब आ गए थे कि अलग होना मुश्किल था। इसलिए दोनों ने फैमिली को राजी कर लिया और 1989 में शादी कर ली। इसी साल अलका ने बेटी सायशा को जन्म दिया। अलका अपने करियर के लिए मुंबई में ही रहती थी और नीरज उसने मिलने आते रहते थे। नीरज नहीं चाहते थे कि अलका के करियर में कोई रूकावट आए। अलका भी कभी-कभार ससुराल रहने चली जाती थी। 25 सालों से दोनों अलग रह रहे हैं, बावजूद इसके दोनों के बीच प्यार और रिश्ता आज भी बना हुआ है।

Suggested News