बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल में आधी रात को हुआ बम ब्लास्ट, मंदिर में पांच दिन में यह तीसरी घटना

स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल में आधी रात को हुआ बम ब्लास्ट, मंदिर में पांच दिन में यह तीसरी घटना

DESK :  खबर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल से जुड़ी है,  जहां एक बार फिर से ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। स्वर्ण मंदिर मैनेजमेंट ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। पिछले पांच दिन ब्लास्ट की यह तीसरी घटना है।  इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था। 

दो युवक-युवती को लिया गया हिरासत में

रात को ही पुलिस ने वहां पहुंचकर धमाके वाली जगह को सील कर दिया। फोरेंसिक टीमें मौके से सैंपल ले रही हैं। 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ये लड़का-लड़की सराय के 225 नंबर रूम में रुके हुए थे। उनसे एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है। दोनों गुरदासपुर के रहने वाले हैं।

सुबह पता चला बम धमाका हुआ था

घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो  पहले सब नार्मल था। फिर अचानक धमाका हुआ। घड़ी देखी तो रात के12.10 बजे थे। सुबह 4.30-पौने पांच बजे के करीब पुलिस पहुंच गई। कमरा नंबर 225 से एक लड़का और लड़की को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। बाद में पता चला कि उनसे बम भी बरामद किए गए हैं। रात में धमाके के बाद संगत में पैनिक की स्थिति बन गई। सेवादारों ने सभी को शांत रहने को कहा। सभी ने सोचा कि कुछ भारी चीज गिरी है। फिर सभी सो गए। सुबह पता चला कि धमाका हुआ था।

पुलिस पर लगे आरोप

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस धमाकों को गंभीरता से नहीं ले रही। ऐसा लगता है कि सरकार ऐसी स्थितियों को संभालने में सक्षम नहीं है। सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल पर बार-बार धमाकों से कई सवाल और चिंताएं हो रही हैं। धमाकों से दरबार साहिब आने वाली संगत दहशत में है।


पुलिस का दावा- केस सॉल्व, मकसद- शांति भंग करना था
डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट का मामला सुलझ गया है। इन मामलों में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मकसद सिर्फ शांति भग करना था। इन्होंने धमाकों के लिए फटाखों का बारूद इस्तेमाल किया था। वहीं  सूत्रों के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल से एक चिट्‌ठी भी मिली है। इसे पुलिस अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, इस चिट्‌ठी में क्या लिखा है और यह धमाके से जुड़ी है या नहीं, इसके बारे में पुलिस अधिकारियों ने कुछ नहीं बताया। पंजाब DGP गौरव यादव 11 बजे अमृतसर में इस बारे में जानकारी देंगे।


Suggested News