बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने एसिड अटैक कर उसके चेहरे का किया यह हाल

बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने एसिड अटैक कर उसके चेहरे का किया यह हाल

NEWS4NATION DESK  : अबतक आपने किसी लड़की या महिला पर एसिड अटैक की घटना सुना होगा। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें प्रेमिका द्वारा अपने प्रेमी पर एसिड अटैक किया गया है। घटना में लड़के का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है। लड़के का इलाज चल रहा है। घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले दिनों नई दिल्ली के विकासपुरी में एक लड़के पर एसिड अटैक हुआ। इस घटना में लड़के का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। घटना की जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी को जानकर वह भी दंग रह गई। 

दरअसल घटना को अंजाम देने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसकी अपनी ही गर्लफ्रेंड निकली। जांच में पता लगा कि लड़के द्वारा शादी से इनकार करने पर लड़की इतनी नाराज हो गई थी कि उसने अपने बॉयफ्रेंड पर अटैक कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ऐसा शक था कि किसी करीबी द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान मिली जानकारी से शक की सुई उसके गर्लफ्रेंड के इर्दगिर्द घुम रही थी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ की गई तो उसने सारे राज उगल दिये। 

लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसके बॉयफ्रेंड की बहन ने बताया था कि वह उससे शादी नहीं करेगा। जिसके बाद उसने उसने फैसला कर लिया था कि वह उसके चेहरे इतना बेकार बना देगी कि कोई और लड़की उससे शादी न कर पाए और वह उससे ही शादी करने पर मजबूर हो जाए। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद अब वह अपने किए पर पछता रही है।

 

 

 

Suggested News