बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रजेश ने कहा- मैं कांग्रेस से लड़ना चाहता था चुनाव, बालिका गृह कांड में साजिश के तहत फंसाया गया

ब्रजेश ने कहा- मैं कांग्रेस से लड़ना चाहता था चुनाव, बालिका गृह कांड में साजिश के तहत फंसाया गया

MUZAFFARPUR :  बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने आज इस घटना को राजनीति मोड़ देने की कोशिश की। मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे ब्रजेश ठाकुर ने बेहिचक मीडिया से बात की। उसने कहा कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

 कांग्रेस से लोकसभा का लड़ना चाहता था चुनाव

ब्रजेश ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता था। कांग्रेस में उसके जाने की बात लगभग तय हो गयी थी। उम्मीद थी कि उसे कांग्रेस से टिकट मिल जाएगा। कांग्रेस के एक बड़े नेता से उसकी बात चल रही थी। राजनीति समीकरण बदलने की आशंका से मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश शुरू हुई। इसी वजह से मुझे फंसाया गया है।

 मंत्री मंजू वर्मा के पति से राजनीति मुद्दों पर बात होती थी

 ब्रजेश ठाकुर ने कबूल किया कि उसकी मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा से बात होती थी। लेकिन यह बात राजनीतिक मसले पर होती थी। मैं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लड़कियों के मेरे खिलाफ बयान देने के लिए बरगलाया गया है।

 मधु से मेरा संबंध नहीं

मुजफ्फरपुर कांड के किंगपिन माने जाने वाले ब्रजेश का मधु नामक महिला से करीबी संबंध बताया जा रहा था। उसे ब्रजेश के गोरखधंधे का सबसे बड़ा राजदार बताया जा रहा है। लेकिन आज ब्रजेश ने कहा कि उसका मधु से कोई संबंध नहीं है।

Suggested News