बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, उसका पटना में बन रहा था नकली प्रोडक्ट, पुलिस ने किया रेड

जिस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, उसका पटना में बन रहा था नकली प्रोडक्ट, पुलिस ने किया रेड

PATNA : राजधानी पटना में नकली पाइप बनाने का कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई की पाइप्स एंड फिटिंग की सबसे बड़ी कम्पनी प्रिंस एंड पाइप्स के नाम पर राजधानी पटना में पाइप का निर्माण किया जा रहा था। इस कंपनी के नाम पर फैक्ट्री में डुप्लीकेट प्रोडक्ट तैयार कर बिहार झारखंड सहित पूरे देश में सप्लाई किया जा रहा था।

आज अचानक इस कंपनी के लीगल वकील ने एसएसपी पटना से मुलाकात कर इस गोरखधंधे की बात बताई। उसके बाद स्थानीय मालसलामी थाना की पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट स्थित फैक्ट्री में रेड की। तब जाकर इतने बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। कंपनी के वकील डॉक्टर ऋषि कुलश्रेष्ठ ने बताया की प्रिंस एंड पाइप्स कंपनी जो पाइप्स एंड फिटिंग का प्रोडक्ट तैयार करती है। यह देश की बड़ी पाइप निर्माता कंपनी है। कई देशों में इसका प्रोडक्ट सप्लाई किया जाता है। जिसके ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हैं। उसी के नाम पर पटनासिटी के दमराही घाट में नकली माल तैयार किया जा रहा था। हालांकि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने भी बताया की फैक्ट्री को सीज किया जाएगा। 

कंपनी के लीगल वकील ने बताया की करोड़ों रुपए का माल फैक्ट्री से पकड़ा गया है। फिलहाल कंपनी को सीज किया जाएगा। हालांकि जिस समय छापेमारी हुई। उस समय से फैक्ट्री के सारे कर्मचारी और स्टाफ फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल कम्पनी किसकी है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 


Suggested News