बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, नौकर के घर से मिला नोटो का पहाड़, मंत्री आलमगीर से जुड़ा है मामला

BREAKING: झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, नौकर के घर से मिला नोटो का पहाड़, मंत्री आलमगीर से जुड़ा है मामला

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED)की कार्रवाई जारी है। ईडी ने झारखंड की राजधानी में सोमवार को ताबड़तोड़ रेड की है। ईडी ने इंजीनियर और नेताओं के लगभग 9 ठिकानों पर रेड किया है। वहीं झारखंड सरकार के मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर से करोड़ों रुपए को बरामद किया है। दरअसल, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े एक शख्स के घर से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। 

कयास लगाया जा रहा है कि, रकम करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारियों और मशीनों को मंगवाया गया है। चुनाव के बीच कैश बरामदगी से इस पर राजनीतिक भूचाल आना तय है। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर के घर भी ईडी की तलाशी चल रही थी। इस दौरान जहांगीर के घर अधिकारियों को इतना कैश मिला कि वे भी देखकर दंग रह गए। बताया जा रहा है कि रकम 20-30 करोड़ से अधिक हो सकती है। 

ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े केस में यह छापेमारी की थी। वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित तौर पर अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने के बाद ईडी वीरेंद्र तक पहुंची थी। अब कैश बरामदगी के बाद ईडी इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।

वहीं यह भी दिलचस्प संयोग है कि दो साल पहले आज ही के दिन आईएएस पूजा सिंघल के यहां छापा पड़ा था और 17 करोड़ मिले थे। ईडी की टीम फिलहाल रांची में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल ईडी इस मामले कई अन्य लोगों के ऊपर भी अपना शिकंजा कस सकती है।  

Suggested News