बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: CM केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, आप सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

BREAKING: CM केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, आप सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

DESK: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिल्ली सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वहीं जानकारी अनुसार ईडी ने जमानत का विरोध नहीं किया है। वहीं अब आप सांसद संजय सिंह जेल से बाहर आएंगे।  

मिली जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें बेल दिया जाए। इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और शराब घोटाले में आरोपी संजय सिंह की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से पूछा था कि क्या उन्हें आगे भी कस्टडी में रखने की जरुरत है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संजय सिंह ने 6 महीने जेल में गुजारे हैं। उनपर जो 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप है उसका परीक्षण सुनवाई के दौरान किया जा सकता है। 

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या उसे आगे अब संजय सिंह की कस्टडी की और जरुरत है? बताया जा रहा है कि संजय सिंह की जमानत पर ईडी ने विरोध नहीं किया है। वहीं संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने राहत की सांस ली है। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं। 

गौरतलब हो कि, दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का दावा है कि साल 2021-22 में आई दिल्ली की शराब नीति से संबंधित घोटाले में संजय सिंह अपराध की आय को रखने यानी घूस लेने और इसका इस्तेमाल करने में आरोपी हैं।

Suggested News