बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: चंपई सोरेन ने एक बार फिर उड़ाई झारखंड के नेताओं की नींद, दिल्ली में आज BJP के बड़े नेता से करेंगे मुलाकात....

BREAKING: चंपई सोरेन ने एक बार फिर उड़ाई झारखंड के नेताओं की नींद, दिल्ली में आज BJP के बड़े नेता से करेंगे मुलाकात....

PATNA: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में सियासी हलचल तेज है। कुछ महीनों में झारखंड विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने स्तर से तैयारी कर रही है। इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झारखंड के नेताओं को झटका दे रहे हैं। बीते दिन चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज थी। चंपई सोरेन बीते दिन दिल्ली दौरा पर थे हालांकि सोरेन ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

लेकिन एक बार फिर चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलों को हवा मिल गई है। दरअसल, चंपई फिलहाल कोलकाता में हैं। मिली जानकारी अनुसार आज यानी सोमवार को वो दिल्ली आने वाले हैं। चंपई दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो चंपई आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही बीजेपी के अन्य नेताओं के साथ भी चंपई सोरेन की मुलाकात हो सकती हैं। 

मिली जानकारी अनुसार चंपई सोरेन आज एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। रविवार को वे कोलकाता पहुंचे और पार्क होटल में भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यही से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात की संभावना है। उनके साथ उनके दोनों बेटे बाबूलाल सोरेन और वकील सोरेन भी हैं। उनके भी दिल्ली आने की चर्चा हो रही है।

बता दें कि 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। फिर कुछ ही घंटे के बाद चंपई सोरेन को राज्यपाल ने सीएम पद के शपथ दिलाई। इसके बाद ईडी ने हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। पांच महीने बाद 28 जून 2024 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से रिहा हो गए। पांच दिन बाद, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया। 4 जुलाई को हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए। जिसके बाद से ही चंपई सोरेन की नाराजगी की खबरें सामने आ रही है।

Suggested News