बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: सीएम नीतीश और राबड़ी ने ली एमएलसी की शपथ, 11 सदस्य पहुंचे विधान परिषद

BREAKING:  सीएम नीतीश और राबड़ी ने ली एमएलसी की शपथ, 11 सदस्य पहुंचे विधान परिषद

PATNA: बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर आज तीसरे चरण का चुनाव जारी है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद सदस्य के रुप में शपथ ली है। विधान परिषद के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाएं। वहीं मौके पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे।  

द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में विधानसभा कोटे से निर्वाचित सदस्य ने शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने शपथ ली।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित बीजेपी की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता को देवेश चन्द्र ठाकुर शपथ दिलाएं। वहीं जेडीयू कोटे से खालिद अनवर, सैयद फैसल अली को शपथ दिलाई जाएगी। आरजेडी से राबड़ी देवी के साथ 2 और नेता भी विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली।

लालू यादव के पुराने सहयोगी और राजद के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी के साथ डॉक्टर उर्मिला ठाकुर परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इनके आलावे बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन दूसरी बार शपथ ग्रहण की। भाकपा माले ने महिला उम्मीदवार के तौर पर पहली बार शशि यादव को परिषद भेजने का फैसला लिया था। शशि यादव ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। 

Suggested News