बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING : कांग्रेस को फिर लगा झटका, पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

BREAKING :  कांग्रेस को फिर लगा झटका, पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

PATNA: कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनील शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। अनील शर्मा बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। इन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दसअसल, बिहार में सीट शेयरिंग के बाद से ही यह पार्टी से नाराज चल रहे थे। सीट बंटवारे में कांग्रेस को अधिकतर परंपरागत सीटें ही मिली है। वहीं औरंगाबाद और पूर्णिया की सीट ना मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। 

जानकारी अनुसार अनिल शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर भेज दिया है। वहीं अनिल शर्मा ने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि, पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह है। साथ ही उन्होंने कहा कि, राजद और कांग्रेस का गठबंधन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 1998 से  गठबंधन का विरोधी रहा हूं। उसी समय से कांग्रेस वोटकटवा पार्टी के रूप में जानी गई।

अनिल शर्मा ने कहा कि राजद के साथ गठबन्धन कांग्रेस के लिए घातक है। राजद पर हमला करते हुए पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि, राबड़ी देवी की सरकार में नरसंहार हुआ, बिहार में जंगल राज को पनपने देने में कांग्रेस से बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया और राहुल के नेतृत्व में सबसे कमजोर और समझौता वादी कार्यकाल रहा है। अध्यादेश फाड़ने वाले राहुल गांधी आज लालू के साथ गलबहियां लगा रहे मटन भात खा रहें हैं। 

वहीं दिल्ली में हो रही महागठबंधन की रैली को लेकर अनिल शर्मा ने कहा कि, आज दिल्ली में संविधान बचाओ रैली है लेकिन सोनिया गांधी के टेकओवर करने के बाद आंतरिक संविधान खत्म हो गया है। खड़गे बेचारा अध्यक्ष हैं उनकी नहीं चलती वो रिमोट कैट्रोल से कंट्रोल हो रहे। राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए क्यों की वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है वहां मोहब्बत की दुकान खोलें। जब तक दिल्ली में राहुल सोनिया और बिहार में लालू तेजस्वी रहेंगे तब तक राजद और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा।अगर लोकसभा में महागठबंधन को 4/5 सीटें भी आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा।

उन्होंने कहा कि रामलला का आमंत्रण ठुकराना सोनिया गांधी का कदम सांप्रदायिक है। कांग्रेस के कथनी करनी में फर्क है। पप्पू यादव को महिमा मंडित किया गया। इसके पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में नियम बनाया था जिसके उपर कोई भी अपराधिक मामला होगा उसे पार्टी में जगह नही दी जाएगी। 

अभिजीत की रिपोर्ट

Suggested News