Bihar Politics: सुबह सुबह सचिवालय पहुंचे सीएम सम्राट, शपथ के 12 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी बैठक, डिप्टी CM विजय चौधरी ने संभाला कार्यभार

Bihar Politics: सुबह सुबह सचिवालय पहुंचे सीएम सम्राट, शपथ के

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो गई है। बीजेपी के पहले और बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बन गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सम्राट एक्शन मोड में आ गए है। शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी सचिवालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं आज भी सुबह से ही सीएम सम्राट एक्शन मोड में आ गए हैं। सम्राट चौधरी सुबह सुबह सचिलावय पहुंच गए हैं। जहां वो सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।


वहीं, दूसरी ओर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने भी आज से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग में पदभार ग्रहण कर अधिकारियों से विभागीय कामकाज की विस्तृत जानकारी ली। वहीं बिजेंद्र यादव भी आज कार्यभार संभाल सकते हैं। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।


गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली, जिन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया गया है। फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। मौजूदा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट विस्तार के बाद इन विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। तब तक तीनों नेता ही सभी विभागों का कार्यभार संभालेंगे।