बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: बेगूसराय में BJP नेता पर जानलेवा हमला, चाकू और लाठी डंडों से पीट पीटकर किया बुरी तरह अधमरा

BREAKING:  बेगूसराय में BJP नेता पर जानलेवा हमला, चाकू और लाठी डंडों से पीट पीटकर किया बुरी तरह अधमरा

BEGUSARAI: बिहार में सरकार बदलने के बाद भी अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में आए दिन अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने BJP नेता सहित उनके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

दरअसल, यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र का  है। जहां अपराधियों ने BJP नेता सहित पूरे परिवार पर अग्न्येयास्त्र एवं लाठी डंडे से दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है।

सूत्रों की मानें तो अपराधियों ने मो०चांद नेतृत्व में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में BJP नेता विनोद व मनोज कुशवाहा सहित चार लोगों को किया बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है।

पुलिस सभी घायलों को सदर अस्पताल में एडमिट कर आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। BJP कार्यकर्ताओं ने नए पुलिस अधीक्षक मनीष से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

Suggested News