बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: बेगूसराय में सुबह सुबह HDFC बैंक में लूट ! फिल्मी अंदाज में लाखों रुपए की लूट, मचा हड़कंप

BREAKING: बेगूसराय में सुबह सुबह HDFC बैंक में लूट ! फिल्मी अंदाज में लाखों रुपए की लूट, मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देकर 20 लाख रुपए की डकैती की है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक की है। वही इस बाबत पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया की 5 की संख्या में बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है। 

सुबह करीब 11 बजे 5 की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर बैंक के अंदर घुसे। थोड़ी देर बाद हथियार के दम पर उन्होंने स्टाफ को बंधक बना लिया और करीब 20 लाख रुपए की लूटपाट की और भाग निकले। बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों के शोर मचाने पर बाहर लोगों को बैंक लूट की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

मामला हर हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने बैंक स्टाफ के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर पांच की संख्या मे बदमाश अंदर घुसे थे। जिसमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था। जबकि चार नकाब पहने हुए थे। इन लोगों ने अंदर आते ही हथियार निकाल लिया और वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दो बागों में रुपए लूट कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।



बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News