बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पटना में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

BREAKING: पटना में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

PATNA: बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस घटना सात लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल, पटना के न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ Nh 30 पर बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे एक टेंपो पर सवार कुल 8 लोग हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों सहित कई युवक और महिलाओं की मौत हो गई। घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर एक ऑटो मेट्रो का काम कर रही क्रेन से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार न्यू बायपास स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने 7वों शवों को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में इलाज रात मुकेश कुमार साहनी 29 वर्षीय मोतिहारी के रहने वाले हैं जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ टेंपो में सवार थे। जिस दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल घायल मुकेश कुमार साहनी का इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया। वही पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News