बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: सृजन घोटाला मामले में भाजपा नेता विपिन शर्मा की पत्नी पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

BREAKING NEWS: सृजन घोटाला मामले में भाजपा नेता विपिन शर्मा की पत्नी पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

BHAGALPUR/PATNA: सृजन घोटाला मामले में भाजपा नेता विपिन शर्मा की पत्नी रूबी शर्मा को सीबीआई ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वह इंडिगो एयरलाइंस में साहिल कुमार के साथ आई थी और लोकनायक जयप्रकाश एयरपोर्ट पटना में उतरते ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रूबी शर्मा और भागलपुर से गिरफ्तार पुर्णेंदु कुमार को शुक्रवार को सीबीआई की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 

इससे पूर्व ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में सृजन घोटाले के मास्टरमाइंड पीके घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ईडी ने पीके घोष को पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनंत कुमार ने सृजन घोटाला मामले में गुरुवार को (आरसी 6(ए)/18) सुनवाई की और मामले से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसमें रूबी कुमारी व पुर्णेंदु कुमार शामिल थे। गुरुवार की देर रात सीबीआई की टीम ने पुर्णेंदु कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रूबी कुमारी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

अपर्णा वर्मा व राजरानी के घर पर सीबीआई की टीम शुक्रवार को दबिश दी और एक महिला को गिरफ्तार कर ले गई। टीम पूरे दिन सबौर में वर्मा के घर डटी रही। अन्य लोगों को सीबीआई तलाश कर रही है। सीबीआई ने आरसी 6(ए)/ से जुड़ा मामला 2018 में दर्ज किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को संज्ञान लिया। अदालत ने अलग-अलग सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और जमानतीय वारंट जारी किए, लेकिन कोर्ट समन के बाद भी मामले के आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। सीबीआई कोर्ट ने अमित कुमार की पत्नी रजनी प्रिया, प्रणव कुमार की पत्नी सीमा देवी, मु.शकील अहमद की पत्नी जेस्मा खातून, समर समरेंद्र की पत्नी राजरानी वर्मा, अभिषेक कुमार की पत्नी अर्पणा वर्मा, विपिन वर्मा की पत्नी रूबी कुमारी, पुर्णेदू कुमार व सतीश कुमार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। वारंट जारी होने वालों में सृजन संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया भी है जो कार्यकारिणी की सचिव थी। जब घोटाला उजागर हुआ उसके बाद से रजनी प्रिया भूमिगत हो गई है। जिस मामले में कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की वह मामला 1.36 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक का था। आरोप है कि मामले के आरोपित सरकारी राशि को डायवर्ट कर सृजन विकास महिला सहयोग समिति लिमिटेड के खाते में रकम मंगा लेते थे। 


इधर, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सृजन घोटाला के आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ दीपक वर्मा की पत्नी अर्पणा वर्मा को भी सीबीआई ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। सबौर में दो दिनों से लगातार सीबीआई राजरानी वर्मा और उसके पति समरेंद्र उर्फ बबलू वर्मा की तलाशी कर रही है। इसी कड़ी में आज भी सीबीआई की टीम घर में तलाशी ले रही है। लगातार सीबीआई अब सृजन के आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। यहां बता दें कि विपिन शर्मा भाजपा नेता हैं। हालांकि इस घोटाले में नाम आने के बाद उनका भाजपा के पद से मुक्त कर दिया गया था। पदमुक्त होने के बाद वे भाजपा से काफी करीबी रहे हैं। उनके यहां बड़े-बड़े नेताओं का लगातार आना होता था। भागलपुर के उनका बड़ा करोबार है। कई प्रतिष्ठान के वे मालिक हैं। विपिन शर्मा सृजन घोटाला की सूत्रधार मनोरमा देवी के काफी करीबी थे। उनके निधन के बाद वे मनोरमा देवी के पुत्र अमित और पुत्रवधु प्रिया के काफी नजदीक रहे। घोटाला उजागर होने के बाद से अमित और प्रिया फरार हैं। बताया जा रहा है के दोनों नेपाल में नाम बदलकर रह रहे हैं।

Suggested News