BREAKING NEWS : आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह

बड़ी खबर पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह से जुड़ी है। जो आज अधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वह भाजपा की अधिकारिक सदस्यता हासिल करेंगे।

बता दें कि आरसीपी सिंह को लेकर लगभग एक साल से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि खुद आरसीपी सिंह इन बातों को लेकर इनकार करते रहे। 

पिछले साल जदयू से दिया था इस्तीफा

आरसीपी सिंह वर्तमान की मोदी सरकार में लगभग एक साल तक केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय तक नीतीश कुमार और जदयू से जुड़े रहे आरसीपी पर पिछले साल यह आरसीपी पर यह आरोप लगे थे कि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर जदयू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही कई जगह अवैध संपत्ति अर्जित की। साथ ही यह भी आरोप लगे कि उन्होंने बिना नीतीश कुमार के अनुमति के केंद्रीय मंत्री बनने का फैसला किया। खुद पर लगे कई आरोपों के बाद उन्होंने जदयू की सदस्यता को छोड़ने का फैसला  किया था।

Nsmch