बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

BREAKING NEWS : देश की यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान

BAGHA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार में समाधान यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। जिसके लिए वह आज पश्चिमी चंपारण के वाल्मिकीनगर पहुंचे हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने अपने आनेवाली यात्राओं को लेकर बड़ी बात कह दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यात्रा शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह जल्द ही देश की यात्रा पर जाने वाले है, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया है कि देश की उनकी यह यात्रा कबसे शुरू होगी।

बजट सत्र के बाद होगी शुरूआत

केंद्र को बीजेपी की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एक जुट करने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर दी है इस साल बजट सत्र के बाद वह देश की यात्रा पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि अभी इस यात्रा को पूरा करना है। उसके बाद बजट सत्र भी है, उसके बाद उसकी तैयारी  की जाएगी। 

मुख्यमंत्री की यह घोषणा कई मायनों में खास माना जा रहा है। क्योंकि नीतीश कुमार पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह इस साल दिल्ली में सरकार बदलने के लिए अपनी कोशिश तेज कर देंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के साथ ही नीतीश कुमार ने यह घोषणा की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए वह सभी राज्यों का दौरा करेंगे।


Suggested News