बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : स्पीकर ने माले के 8 विधायको को किया मार्शल आउट, वेल में जाने के बाद की गई कार्रवाई

BREAKING NEWS : स्पीकर ने माले के 8 विधायको को किया मार्शल आउट, वेल में जाने के बाद की गई कार्रवाई

PATNA : बिहार विधानसभा सत्र के आखिरी दिन विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुए माले के 8 विधायकों को सदन से मार्शल आउट कर दिया है। इससे पहले कल भी अध्यक्ष ने AIMIM के विधायक को सदन से मार्शल आउट किया था। 

इससे पहले आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माले विधायक विधानसभा अध्यक्ष के करीब पहुंच गए। अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहा और अपनी जगह पर जाने के लिए कहा। लेकिन माले विधायक बिहार में लगातार हो रहे हत्या और अपराधिक घटनाएं हो रही थी, उसके बाद कार्य स्थगन की मांग को लेकर सदन में पहुंच कर अपना विरोध जता रहे थे। ऐसे में मजबूर होकर विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करना पड़ा और मार्शल की सहायता से विरोध कर रहे विधायकों को सदन से बाहर भेज दिया गया। इस दौरान मार्शल ने विधायकों के हाथ से पोस्टर और तख्ती भी छिन लिए।

कल भी हुई ऐसी घटना

विधायक को मार्शल आउट करने की घटना बीते बुधवार को भी हुई थी, जब AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को वेल में आकर विरोध जताने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल बुला लिए थे। जिसके बाद विधायक जी को जबरन टांगकर सदन से बाहर ले जाया गया।





Suggested News