बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में युवक की मौत,चार गंभीर, भागलपुर रेफर

BREAKING: आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में युवक की मौत,चार गंभीर, भागलपुर रेफर

बांका में आपसी रंजीश को लेकर गोलीबारी में  एक  युवक की मौत एवं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है। एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गया। घटना के सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है।घटना शुक्रवार रात की है।एसडीपीओ विपिन बिहारी,पुलिस इंस्पेक्टर अमेरिका राम और बौसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय व बंधुवा कुरवा थानाध्यक्ष मंटू कुमार सहित पुलिस बल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी  सघन छपेमारी अभियान चला  रही है।

जानकारी के अनुसार बांका के बौसी प्रखंड अंतर्गत बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के झालर गांव में भूपेंद्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र अरुण यादव की हत्या  अपराधियो ने गोली मारकर  कर दिया।जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है।घटना में मृतक के परिजनों ने चिलकारा पंचायत के पूर्व मुखिया झालर गांव निवासी पप्पू यादव एवम  उसके भाइयों पर गोलीबारी करने और हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक के चाचा ने बताया कि   चिलकारा पंचायत के पूर्व मुखिया पप्पू यादव के दो भाइ हिमांशु यादव एवं अमर यादव एवं चाचा समुद्र यादव व चालक डोम यादव के साथ घर पर पहुंचा और तीनों ने  फायरिंग  करना शुरू कर दिया।जिसमें गोली लगने से 13 वर्षीय अरुण यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया।साथ ही बीच बचाव करने  आए कुलदीप राय,इंदु देवी,तारा देवी एवं कुलदीप राय का 7 वर्षीय पुत्री श्रद्धा कुमारी इस दौरान जख्मी हो गया।घटना के बाद सूचना मिलने पर बंधवा कुरवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर  सभी को रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचाया।  जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ कुमारी अर्चना ने अरुण  यादव को मृत घोषित कर दिया।जबकि गंभीर रूप से जख्मी कुलदीप राय को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया है।अन्य घायलों का बौसी  रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मृतक अरुण यादव के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।घटना के बाद पुलिस घटना में शामिल पूर्व मुखिया सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए सघन  छापेमारी कर  रही  हैं।मृतक के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।घटना के संबंध में एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।  जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Suggested News