बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कुल्हाड़ी से मारकर भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भागलपुर में कुल्हाड़ी से मारकर भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मृतक की पहचान फूलों सिंह के रूप में हुई है। घटना नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का गांव की है। जहां आरोपी गनौरी सिंह ने अपने भाई को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।


मिली जानकारी के मुताबिक मिश्री सिंह के पुत्र गनौरी सिंह और फूलों सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर घटना वाले दिन पहले दोनो के बीच गाली गलौच हुई, फिर बात इतनी बढ़ी की गणौरी सिंह ने धारदार कुल्हाड़ी से अपने भाई के ऊपर वार करना शुरू कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से घायल फूलों सिंह वही पर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद तड़प तड़प कर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस मामले पर बताया कि मामूली विवाद को लेकर भाई ने भाई की हत्या की है। महज चार अंगुली जमीन को लेकर ये विवाद हुआ था।

उन्होंने कहा की चटिया सीधा करने को लेकर ये विवाद था। जिसमे गुस्से में आकर गनौरी सिंह ने फूलों सिंह के ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मौके पर ही घायल की मौत हो गई। घटना के बाद एफआईआर दर्ज हो गया है। हमलोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रहे है। छापेमारी कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News