NAWADA : नवादा में चचेरा भाई ही भाई का दुश्मन बन गया। मामूली विवाद में उसे गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह पूरा मामला रविवार की देर शाम का है। जहां पकरीबरामा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में एक युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया है। वहीं सिर में तलवार से वार किया गया है। जिससे उसका सिर भी फट गया है।
बताया जाता है कि भगवानपुर गांव के रहने वाले महावीर यादव के 35 वर्षीय पुत्र राजेश यादव को गोली मारकर घायल किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दो जानवर आपस में लड़ाई कर लिया और लड़ाई करते-करते खेत में चले गए। जिससे खेत में लगा फसल नष्ट हो गया। जिसके बाद जितेंद्र यादव का अपने चचेरे भाई राजेश यादव में विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतनी बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट की जाने लगी।
इसी बीच जीतेन्द्र यादव ने राजेश यादव को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद राजेश यादव को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि राजेश यादव व जितेंद्र यादव ने पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा है।
इसी विवाद का पूर्व में भी पंचायत लगाकर पूरे मामला को सुलझा लिया गया था। लेकिन मामला अंदर ही अंदर तूल पकड़ रहा था और रविवार को गोली मारकर युवक को घायल कर दिया गया है।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट