बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व प्रोफेसर दंपती की जघन्य हत्या से दहला शहर, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे रिटायर प्रोफेसर

पूर्व प्रोफेसर दंपती की जघन्य हत्या से दहला शहर, बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे रिटायर प्रोफेसर

ARA : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नवादा थाना क्षेत्र में भाजपा के बड़े नेता और विधानसभा चुनाव में काराकाट से पार्टी के प्रत्याशी रह चुके रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की बीते सोमवार बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों का शव उनके ही आवास में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है। हत्या की घटना के बाद से शहर में हड़कंप मच गया है।

डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह 1980 में भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। 1985 में विधानसभा चुनाव में रोहतास के काराकाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी भी थे। साथ ही वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  इसमें डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे। जबकि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह आरा के महिला कॉलेज से प्रोफेसर के पद से रिटायर हुई थी।

दीवारों पर दिखे खून के निशान

कमरे की दीवारों पर मिले खून के धब्बे को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जब बदमाश उन्हें मार रहे थे, तब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की होगी। बहुत ही तड़पा-तड़पाकर अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या की है।

26 जनवरी को हुई थी भाई से बात

मृतक के छोटे भाई की हीरा जी सिंह ने बताया कि उन्हें उनसे अंतिम बार 26 तारीख को बात हुई थी और वह उनके घर पर भी आए थे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। वहीं  बताया जा रहा है कि प्रोफेसर दंपति की  तीन पुत्री रक्षिता सिंह,अर्शिता सिंह एवं अंकिता सिंह सिंह है। इनमें दो बेटी महाराष्ट्र के पुणे एवं एक बेटी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहती है। हैं। कतीरा स्थित सुधा डेयरी के बगल में स्थित फ्लैट में पति-पत्नी अकेले रहते थे। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में रहने वाली उनकी बेटी सोमवार की सुबह से ही पिता को फोन पर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। तब शाम को उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। उसके बाद एक नजदीकी उनके घर पहुंचे तो हत्या की जानकारी मिली।

जानकारी के अनुसार मृतक रिटायर प्रोफेसर डॉ.महेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने अपार्टमेंट के नीचे रहे मेडिकल स्टोर में फोन कर दवाई मंगाने के लिए आर्डर भी दिया था।

 सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद कुमार और एएसपी हिमांशु सहित तमाम वरीय पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है। वहीं दूसरी ओर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा पटना से FSL की टीम भी बुलाई गई है। जिसके कारण कमरे में एवं जिस बिल्डिंग में घटना घटित हुई है उन्हें FSL की टीम आने तक सील कर दिया गया है। FSL की टीम आने और जांच कर लेने के बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। हालांकि रिटायर प्रोफेसर दंपती की हत्या किसने और क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।



Suggested News