बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत : बेटे ने सगी मां को इतनी बेरहमी से मारा कि पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों के भी छुट गए पसीने, बोले - कभी नहीं देख ऐसा कत्ल

हैवानियत :  बेटे ने सगी मां को इतनी बेरहमी से मारा कि पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों के भी छुट गए पसीने, बोले - कभी नहीं देख ऐसा कत्ल

DESK : मां-बेटे का रिश्ते को सबसे मजबूत माना जाता है। फिर भी अक्सर यह खबर सामने आती है कि बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। राजस्थान से ऐसा ही एक ही मामला सामने आया है। जहां बेटे द्वारा अपनी मां को इनती बेरहमी से मारा गया है कि पोस्ट मार्टम कर रहे डॉक्टर भी जख्मों के निशान देखकर हैरान हो गए। महिला के मृत शरीर पर जख्म के एक दो नहीं बल्कि 83 बार चाकू मरने के निशान मिले।  जो इस हत्या की जघन्यता को बताता है। वहीं मां को मराने के बाद हत्या के बाद आरोपी बेटा शव के पास ही बैठा रहा।

मामला भीलवाड़ा से 20 किलोमीटर दूर पुर कस्बे का है। थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि हत्या गुरुवार शाम 7 बजे के आस-पास की गई थी। घटना के वक्त महिला मंजू (45) का पति शंकर लाल विश्नोई घर से बाहर गया हुआ था। वहीं, बुजुर्ग सास घर के बाहर बैठी थी। 

इस दौरान मां और 25 साल के बेटे सुनील विश्नोई का शादी में जाने की बात पर झगड़ा हुआ। बेटा मां को मामा के घर शादी में जाने से मना कर रहा था। कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

शव देखकर पुलिस अधिकारी और डॉक्टर भी चौंक

मीणा ने बताया कि वारदात के बाद ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया था। शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमाॅर्टम करवाया गया। चाकू से शव पर इतने वार किए गए कि एक बार तो डॉक्टर भी सन्न रह गए। 

डॉक्टरों का कहना था कि ऐसा मामला पहले नहीं देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर चाकू से 83 वार किए गए थे। मृतका के भाई पुर निवासी विनोद विश्नोई ने सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


Suggested News