गया में विश्वशांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने निकाली धम्म यात्रा, दुनियां में की अमन चैन की कामना
GAYA : विश्वशांति के निमित्त रविवार को वट लाओस मंदिर से महाबोधि मंदिर तक बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म यात्रा निकाला और दुनियां में अमन चैन की प्रार्थना की। धम्म यात्रा में लाओस और थाईलैंड के अलावे विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। लाओस बौद्ध मठ से महाबोधि मंदिर तक शोभायात्रा निकली और महाबोधि मंदिर जाकर बोधि पेड़ के नीचे समाप्त हुई।
बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा की और पूरी मानवता के लिए एक शांति और सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करने की कामना की। धम्म यात्रा में शामिल विभिन्न देशों के बौद्ध गुरुओं ने वैश्वीकरण की दुनिया में बुद्ध के उपदेशों के सहारे लोगों को मैत्री और सौहार्द का संदेश दिया।
इसके तहत रविवार से सात दिनों तक महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा व प्रार्थना का शुरू हुआ। सात दिनों तक विश्वशांति और सभी जीवों के कल्याण के लिए बौद्ध भिक्षु सुत्त पाठ करेंगे। विशेष पूजा में शामिल बौद्ध भिक्षुओं ने कहा पृथ्वी पर जितने भी जीव जंतु हैं उन सभी के कल्याण के लिए सात दिवसीय विशेष पूजा का शुरू हुआ है। भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। बुद्ध के बताए मार्ग पर ही मानव का कल्याण और विश्व मे शांति संभव है।
गया से संतोष की रिपोर्ट